चहारदीवारी को लेकर देवर व भाभी की पिटाई

Updated at :02 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
चहारदीवारी को लेकर  देवर व भाभी की पिटाई

गिद्दी(हजारीबाग). हेसालौंग गांव के कुम्हारबांघ टोला में पड़ोस के चार लोगों ने देवर व भाभी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. इससे छोटन प्रजापति व तिलवा देवी घायल हो गये हैं. इनका इलाज गिद्दी अस्पताल में किया गया है. रामेश्वर प्रजापति ने इस संबंध में गिद्दी थाना में लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). हेसालौंग गांव के कुम्हारबांघ टोला में पड़ोस के चार लोगों ने देवर व भाभी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. इससे छोटन प्रजापति व तिलवा देवी घायल हो गये हैं. इनका इलाज गिद्दी अस्पताल में किया गया है. रामेश्वर प्रजापति ने इस संबंध में गिद्दी थाना में लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में घायल छोटन प्रजापति ने बताया कि अपने घर के आस-पास चहारदीवारी देने के लिए बुधवार को साफ -सफाई की थी. यह बात पड़ोस के एक परिवार को नागवार गुजरा. पड़ोसी कुलदीप प्रजापति, विजय प्रजापति, विजन, रितेश बुधवार रात नौ बजे के आस-पास शराब के नशे में धुत होकर मेरे घर पहुंचे. इसके बाद वे लोग हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. उनलोगों की पिटाई से हमें तथा भाभी तिलवा देवी का सिर फट गया है. हालांकि बडे़ भाई रामेश्वर प्रजापति को भी उनलोगों ने पीटा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola