मोरचा ने सीएमडी को पत्र भेजा, आंदोलन की चेतावनी

Updated at :02 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
मोरचा ने सीएमडी को पत्र भेजा, आंदोलन की चेतावनी

गिद्दी (हजारीबाग). रैयत विस्थापित मोरचा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू ने सीसीएल सीएमडी को पत्र दिया है. जिसमें कहा गया है कि मजदूरों के आवास मरम्मत, पानी की सप्लाइ एवं कॉलोनी की सड़कें दुरुस्त करने के लिए प्रबंधन ने कायाकल्प योजना बनाया है. अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा इसके लिए करोड़ों रुपये का प्राक्कलन बनाया जा […]

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). रैयत विस्थापित मोरचा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू ने सीसीएल सीएमडी को पत्र दिया है. जिसमें कहा गया है कि मजदूरों के आवास मरम्मत, पानी की सप्लाइ एवं कॉलोनी की सड़कें दुरुस्त करने के लिए प्रबंधन ने कायाकल्प योजना बनाया है. अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा इसके लिए करोड़ों रुपये का प्राक्कलन बनाया जा रहा है. इसमें बड़े-बडे़ लोगों को काम मिलेगा और यहां के ठेकेदार बेरोजगार हो जायेंगे. स्थानीय ठेकेदार के रूप में कुछ विस्थापित भी हैं. पत्र में कहा गया है कि अरगडा व रजरप्पा क्षेत्र में ही करोड़ों रुपये का प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है जबकि सीसीएल के अन्य कोयला क्षेत्रों में 20 से 30 लाख रुपये तक ही प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय भेजा जा रहा है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन स्थानीय लोगों को बेरोजगार कर बड़े-बड़े लोगों को यह कार्य देना चाहता है. प्रबंधन के इस कदम से स्थानीय ठेकेदारों व विस्थापितों में रोष है. पत्र में चेतावनी दी गयी है कि करोड़ों रुपये का प्राक्कलन वापस नहीं लिया गया, तो मोरचा स्थानीय ठेकेदारों के समर्थन में कोयले का उत्पादन व डिस्पैच कार्य बाधित करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola