.फ्लैग-झारखंड बंद को लेकर जनता परिवार की बैठक
27बीएचयू-1-बैठक में जुटे जनता परिवार के लोग.हेडिंग-भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का होगा विरोध बंद की पूर्व संध्या पर निकालेंगे मशाल जुलूस.भुरकुंडा. भुरकुंडा बाजार स्थित धर्मसंघ बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को जनता परिवार पार्टी की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सपा के दर्शन गंझू ने की. बैठक में जनता परिवार के नेताओं ने कहा कि […]
27बीएचयू-1-बैठक में जुटे जनता परिवार के लोग.हेडिंग-भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का होगा विरोध बंद की पूर्व संध्या पर निकालेंगे मशाल जुलूस.भुरकुंडा. भुरकुंडा बाजार स्थित धर्मसंघ बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को जनता परिवार पार्टी की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सपा के दर्शन गंझू ने की. बैठक में जनता परिवार के नेताओं ने कहा कि देश में मोदी सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जैसे काले कानून का विरोध जनता परिवार द्वारा किया जायेगा. यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में चार मई को झारखंड बंद की घोषणा की गयी है. इसे सफल बनाया जायेगा. बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बैठक से पूर्व नेपाल व भारत में आये भूकंप की घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में गिरधारी गोप, जानकी ठाकुर, संतोष यादव, अलाउद्दीन, शिव कुमार यादव, हरिशंकर चौधरी, जितेंद्र वर्मा, सुजीत पटेल, फूलेश्वर उरांव, धनंजय वर्मा, राजेंद्र नायक, एस अंसारी, राजेश महतो, निगम सिंह, शशि पासवान, बागेश करमाली, मो साबिर, जितेंद्र प्रसाद, विनोद उरांव, रंजीत राय, संजय यादव, रिजवान खान, आरके मंडल, वीरेंद्र प्रसाद, जमाल अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










