छठव्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Updated:
विज्ञापन

भदानीनगर. सूर्योपासना का महापर्व छठ भदानीनगर सहित आसपास क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आइएजी डैम सहित चिकोर दोमुहानी नदी के घाट पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था का परिचय दिया. पर्व को लेकर पूरा क्षेत्र छठ गीतों से सराबोर है. गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य […]

विज्ञापन

भदानीनगर. सूर्योपासना का महापर्व छठ भदानीनगर सहित आसपास क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आइएजी डैम सहित चिकोर दोमुहानी नदी के घाट पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था का परिचय दिया. पर्व को लेकर पूरा क्षेत्र छठ गीतों से सराबोर है. गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्न हो जायेगा. छठव्रतियों की सुविधा के लिए विभिन्न समितियों के लोग सक्रिय हैं. इनमें जयेश्वर महतो, विद्या सागर ओझा, गुड्डू सिंह, बबलू गिरी, पंकज ओझा, किशोर ठाकुर, राजेश मंडल, भोला सिंह, रणवीर सिंह, विजय सिंह, दुर्गेश गिरी, राकेश गिरी, राजेश महतो, विजय ओझा, भीम महतो, शैलेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद भोल्टा, गोपी चौधरी आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola