आवेदन दे कर आरोप निरस्त करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

फागू ने डीसी को आवेदन दियाफागु झामुमो के केंद्रीय महासचिव व रैविमो के अध्यक्ष हैं फोटो फाइल संख्या 25 कुजू सी: फागू बेसरा मांडू.झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कोयला कारोबार से जुड़े होने के नाम आने पर रामगढ़ डीसी को आवेदन सौंप कर इस बेबुनियाद बताया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि […]

विज्ञापन

फागू ने डीसी को आवेदन दियाफागु झामुमो के केंद्रीय महासचिव व रैविमो के अध्यक्ष हैं फोटो फाइल संख्या 25 कुजू सी: फागू बेसरा मांडू.झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कोयला कारोबार से जुड़े होने के नाम आने पर रामगढ़ डीसी को आवेदन सौंप कर इस बेबुनियाद बताया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि वे पुंडी परियोजना से विस्थापित आदिवासी हैं. पूर्वजों की भूमि के बदले सीसीएल में नौकरी में कार्यरत हैं. मजदूरों, किसानों व विस्थापितों का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल प्रक्षेत्र के अध्यक्ष, रैयत विस्थापित मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष और झामुमो के केंद्रीय महासचिव हैं. वे मजदूरों व विस्थापितों के अधिकार को लेकर कोयलांचल क्षेत्र में संघर्षरत हैं. इस संघर्ष के कारण विभिन्न कोल परियोजनाओं में हजारों विस्थापित व बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार के रूप में हाथ लदाई का काम मिला है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि डीसी ने 15 कोयला कारोबारियों के खिलाफ जांच का आदेश रामगढ़ पुलिस अधीक्षक एवं खनन पदाधिकारी को दिया है. इसमें उनका भी नाम शामिल है. इससे वे आहत हैं. वे कोयला के कारोबार से कभी भी नहीं जुड़े थे. किसी कोयला कारोबार की कंपनी के साथ उनकी सहभागिता भी नहीं है. उन्होंने जिला उपायुक्त से आधारहीन, तथ्यहीन एवं बेबुनियाद आरोप को निरस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola