नियमित रूप से मरीजों की जांच करें

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम रामगढ़. रामगढ़ सदर अस्पताल के सभाकक्ष में विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने की. कार्यक्रम में सिविल सर्जन […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम रामगढ़. रामगढ़ सदर अस्पताल के सभाकक्ष में विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने की. कार्यक्रम में सिविल सर्जन रामगढ़ ने कहा कि प्रत्येक तीन मिनट पर दो लोगों की मृत्यु टीबी से हो जाती है. मरीज यदि प्रारंभ से ही यक्ष्मा रोग का नियमित उपचार नहीं कराता है तो एमडीआर टीबी हो जाने का खतरा बना रहता है. इसका इलाज काफी जटिल हो जाता है. डीपीएस नीरज कुमार ने 20 एमडीआर टीबी मरीजों की जानकारी दी. एटीएस रूपलाल ठाकुर ने डॉट्स प्रोवाइडरों को नियमित रूप से मरीजों की जांच करने की अपील की. मौके पर डॉ ए एक्का, डॉ गीता सिन्हा मानकी, डॉ केएन प्रसाद, डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ अरविंद कुमार प्रसाद, डॉ सरवर आलम, डॉ दिलीप आदि मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में नीरज कुमार, रूपलाल ठाकुर, सुशांत कुमार गौरव, संजय कुमार, रवींद्र कुमार विश्वकर्मा, सोखी पासवान आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola