खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक है सरहुल
उरीमारी. सयाल के टीना साइड में सरहुल पूजा धूमधाम से मनायी गयी. कैंटीन घर के पास सरना पूजा के लिए विशेष साज-सज्जा की गयी थी. यहां पर पाहन मटराज मुंडा ने सरना रीति रिवाज से पूजा की. मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. सामूहिक नृत्य संगीत भी प्रस्तुत किये गये. वक्ताओं […]
उरीमारी. सयाल के टीना साइड में सरहुल पूजा धूमधाम से मनायी गयी. कैंटीन घर के पास सरना पूजा के लिए विशेष साज-सज्जा की गयी थी. यहां पर पाहन मटराज मुंडा ने सरना रीति रिवाज से पूजा की. मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. सामूहिक नृत्य संगीत भी प्रस्तुत किये गये. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज को सरना धर्म, सभ्यता, संस्कृति व मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहना चाहिए. सरहुल समाज में खुशहाली, एकता व समृद्धि लाता है. मौके पर मोहन उरांव, छोटू, सुदर्शन मुंडा, मनोज मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, संतोष भुइयां, मिथुन, अमरदेव, भोला, कामेश्वर, कुलदीप उरांव आदि जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










