ओके....आंगनबाड़ी बंद होते ही बंद हो जाता है चापानल
सड़क पर पानी न बहे, इसलिए निकाल दिया जाता है चापानल का चेन लोगों ने की नाली बनाने की मांग.भदानीनगर. मुहल्ले में लगातार इस्तेमाल होनेवाला चापानल मौजूद है. चापानल से तेज गति से स्वच्छ पानी भी निकलता है. बावजूद इसके मुहल्लेवासियों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. यह दर्द है पतरातू प्रखंड के चिकोर […]
सड़क पर पानी न बहे, इसलिए निकाल दिया जाता है चापानल का चेन लोगों ने की नाली बनाने की मांग.भदानीनगर. मुहल्ले में लगातार इस्तेमाल होनेवाला चापानल मौजूद है. चापानल से तेज गति से स्वच्छ पानी भी निकलता है. बावजूद इसके मुहल्लेवासियों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. यह दर्द है पतरातू प्रखंड के चिकोर गांव स्थित मुसलिम टोला वासियों का. यह चापानल उक्त मुहल्ले में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप स्थित है. मुहल्लेवासियों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए लगातार चापानल इस्तेमाल होता है. लेकिन केंद्र बंद होते ही चापानल का चेन निकाल का निष्क्रिय कर दिया जाता है. कारण कि ज्यादा चापानल इस्तेमाल होने से पानी सड़क पर बहेगा. इससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी होगी. नतीजतन मुहल्लेवासियों को चिकोर राजकीय मध्य विद्यालय से पानी लाना पड़ रहा है. विद्यालय बंद होने पर मुहल्लेवासियों का पानी भी बंद हो जाता है. लोगों ने बताया कि यह नौबत सिर्फ पानी निकासी के लिए नाली का नहीं होना कारण है. लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को चिकोर पहुंचने पर कई बार नाली की समस्या से अवगत कराया गया. उन्होंने आश्वासन भी दिया था. लेकिन इस दिशा में आज तक कोई काम नहीं हुआ है. उक्त चापानल से मात्र 10-15 गज की दूरी पर एक तालाब है. अगर नाली निर्माण कर तालाब से उसे जोड़ दिया जाये, तो सड़क पर पानी बहने की समस्या खत्म हो जायेगी. लोगों ने नाली निर्माण कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










