कोयला चोरी कराने के आरोप पर रोष व्यक्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो 24गिद्दी1-सुरक्षाकर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते ऑपरेटर ऑपरेटर संघ की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक मंगलवार को रैलीगढ़ा पीट कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता महादेव मांझी ने की. बैठक में बताया गया कि रैलीगढ़ा सुरक्षा पदाधिकारी ने पिछले दिन ओबी डंप के पास 20 टन कोयला बरामद किया था. इस पर उन्होंने […]

विज्ञापन

फोटो 24गिद्दी1-सुरक्षाकर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते ऑपरेटर ऑपरेटर संघ की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक मंगलवार को रैलीगढ़ा पीट कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता महादेव मांझी ने की. बैठक में बताया गया कि रैलीगढ़ा सुरक्षा पदाधिकारी ने पिछले दिन ओबी डंप के पास 20 टन कोयला बरामद किया था. इस पर उन्होंने कहा था कि डंपर ऑपरेटरों की मिलीभगत से ही यहां पर कोयला गिराया गया है. सुरक्षा पदाधिकारी के इस बयान की आलोचना की गयी. बैठक में कहा गया कि गिद्दी पुलिस व गिद्दी सी के सुरक्षाकर्मियों ने डाड़ी मुख्यालय के नजदीक विभिन्न जगहों पर 153.860 टन कोयला बरामद किया था. इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पर जो कोयला बरामद किया गया है, इसमें किसका हाथ है. बैठक में आरोप लगाया गया कि सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से ही कोयले की चोरी परियोजनाओं में हो रही है. बैठक में अब्दुल गनी खान, रासो सिंह, राजेश, बिगन महतो, तुलसी राम, हबीब मियां, मो रशीद, सुरेंद्र घासी, बछिया बेदिया, मो जसीम, आनंद मुंडा, संपत साव, गुरविंद दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola