छावनी परिषद का चुनाव 17 मई को

Updated:
विज्ञापन

चुनाव तिथि का गजट में हुआ प्रकाशन रामगढ़ : रामगढ़ छावनी परिषद के चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. रक्षा मंत्रलय ने देश की पांच छावनी परिषदों में चुनाव की तिथि 17 मई निर्धारित की है. इस तिथि का प्रकाशन भारत सरकार के राजपत्र (गजट) में चार मार्च को अंगरेजी में तथा […]

विज्ञापन
चुनाव तिथि का गजट में हुआ प्रकाशन
रामगढ़ : रामगढ़ छावनी परिषद के चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. रक्षा मंत्रलय ने देश की पांच छावनी परिषदों में चुनाव की तिथि 17 मई निर्धारित की है. इस तिथि का प्रकाशन भारत सरकार के राजपत्र (गजट) में चार मार्च को अंगरेजी में तथा पांच मार्च को हिंदी में कर दिया गया है.
इसकी सूचना छावनी परिषद रामगढ़ को भी दी गयी है. देश की 62 छावनी परिषदों में झारखंड की रामगढ़ छावनी परिषद, उत्तरप्रदेश की मेरठ छावनी परिषद, जम्मू कश्मीर की जम्मू व बादामी बाग छावनी परिषद तथा हिमाचल प्रदेश के खाश्योल छावनी परिषद में चुनाव नहीं हुए थे. इन पांच छावनी परिषदों में चुनाव की तिथि 17 मई तय की गयी है.
छावनी परिषद रामगढ़ का पिछला चुनाव 18 मई 2008 को हुआ था. इसके बाद छावनी परिषद सदस्यों का कार्यकाल छह-छह माह कर दो बार बढ़ाया गया था. छावनी परिषद, रामगढ़ को भंग कर तदर्थ बोर्ड का गठन कर दिया गया था. अब चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद छावनी परिषद द्वारा आगे के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola