3) ओके....परिक्रमा के लिए उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

मुरार्मकला में श्रीराम दरबार हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा फोटो फाइल 10आर-डी-यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते श्रद्धालु.रामगढ़. मुरार्मकला में श्री राम दरबार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार कर धार्मिक अनुष्ठान व पूजन कार्य संपन्न कराया गया. श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान के यज्ञाचार्य कृष्ण, उपाचार्य दिनेश पाठक, प्रमोद शास्त्री व […]

विज्ञापन

मुरार्मकला में श्रीराम दरबार हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा फोटो फाइल 10आर-डी-यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते श्रद्धालु.रामगढ़. मुरार्मकला में श्री राम दरबार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार कर धार्मिक अनुष्ठान व पूजन कार्य संपन्न कराया गया. श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान के यज्ञाचार्य कृष्ण, उपाचार्य दिनेश पाठक, प्रमोद शास्त्री व बलराम शास्त्री ने देवों का पूजन, विग्रहों का जलाधिवास आदि कार्य संपन्न कराया. शाम में आरती व पूजन कार्य किया गया. मौके पर मुख्य यजमान भुनेश्वर महतो व पत्नी कौशल्या देवी,रामेश्वर महतो सपत्नीक, जलेश्वर महतो सपत्नीक, कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चिंतामनी पटेल, संरक्षक दामोदर महतो, राजेश नागी, मनोज कुमार महतो, बबलू सैनी, अर्चना महतो, लाजवंती देवी, तारकेश्वर महतो, तेजपाल महतो, चमन महतो, सुरेश महतो, झलक देव महतो, रमेश कुशवाहा, धनेश्वर चौधरी, गिरधारी महतो, निरंजन महतो, कुशल कुमार, शीतल प्रसाद, संतोष निराला, सोहन महतो, लुकेश्वर महतो, टिकेश्वर महतो, चेतलाल महतो, आशा देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे. सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला की परिक्रमा की. ईश्वर की भक्ति के बिना जीवन निरर्थक : आचार्या वीणा मनुष्य का जीवन बहुत भाग्य से मिलता है. मानव शरीर को पाने की कामना भगवान भी करते हैं. उक्त बातें आचार्या वीणा मिश्रा ने मुरार्मकला में आयोजित भागवत कथा ज्ञान में कही. उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन केवल सांसारिक भोग विलास में व्यतीत कर दिया जाये, तो यह जीवन के लिए दुर्भाग्य की बात है. ईश्वर भक्ति के बिना जीवन का सुख मिलना कठिन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola