हजारीबाग में होगी नौ अप्रैल को वार्ता

Updated:
विज्ञापन

फोटो 10गिद्दी2-बैठक में उपस्थित मजदूर डीएलएफ मजदूरों की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). डीएलएफ प्लांट के मजदूरों ने मंगलवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता गोपाल राम ने की. संचालन सुनील सिंह ने किया. बैठक में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में गिद्दी सी व रजरप्पा डीएलएफ मुद्दे को लेकर झारखंड इंजीनियरिंग […]

विज्ञापन

फोटो 10गिद्दी2-बैठक में उपस्थित मजदूर डीएलएफ मजदूरों की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). डीएलएफ प्लांट के मजदूरों ने मंगलवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता गोपाल राम ने की. संचालन सुनील सिंह ने किया. बैठक में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में गिद्दी सी व रजरप्पा डीएलएफ मुद्दे को लेकर झारखंड इंजीनियरिंग कामगार यूनियन, मजदूर संगठन समिति के प्रतिनिधियों व डीएलएफ प्रबंधन के बीच हजारीबाग में नौ मार्च को वार्ता हुई थी. उप श्रमायुक्त से डीएलएफ प्रबंधन ने समस्या का हल करने के लिए कुछ समय मांगा है. उनकी मांगों को देखते हुए उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार दत्ता ने नौ अप्रैल को पुन: वार्ता करने का निर्णय लिया है. उप श्रमायुक्त ने तब तक यथास्थिति बनाये रखने की अपील की है. बैठक में मो अकबर, दिलीप, तिलकधारी, जसीम, सरफराज, नुनूचंद, सुखदेव महतो, मरीयम खातून, फूलो देवी, सुरेंद्र, रूपेश, रिझू महतो, यूसुफ, मोइन, जगदेव, नुरूल, सुरेश आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola