चेंबर सदस्यों से समर्थन देने की अपील
फोटो फाइल 9आर-जी-जनसंपर्क अभियान में राजू चतुर्वेदी गुट के सदस्य व उनके समर्थक.रामगढ़. रामगढ़ चेंबर चुनाव को लेकर सोमवार को राजू चतुर्वेदी गुट के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में कई व्यवसायी व समाजसेवी भी शामिल हुए. राजू चतुर्वेदी गुट द्वारा चलाये गये जनसंपर्क अभियान में पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, […]
फोटो फाइल 9आर-जी-जनसंपर्क अभियान में राजू चतुर्वेदी गुट के सदस्य व उनके समर्थक.रामगढ़. रामगढ़ चेंबर चुनाव को लेकर सोमवार को राजू चतुर्वेदी गुट के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में कई व्यवसायी व समाजसेवी भी शामिल हुए. राजू चतुर्वेदी गुट द्वारा चलाये गये जनसंपर्क अभियान में पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, रामायण प्रसाद, इंद्रपाल सिंह सैनी, रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, भुरकुंडा के अमरेश जी, विनोद जैन, रविंद्र सिंह छाबड़ा आदि शामिल थे. जनसंपर्क अभियान बिजुलिया, प्रखंड कार्यालय व आस-पास के क्षेत्रों समेत पूरे शहर में चलाया गया. जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों ने चेंबर सदस्यों से समर्थन देने की अपील की. जनसपंर्क अभियान में उम्मीदवार राजू चतुर्वेदी, विष्णु पोद्दार, अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब, सज्जन पारीक, इंदुभूषण शर्मा उर्फ राम बाबू, विमल बुधिया, विनय कुमार सिंह, गोपाल शर्मा, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, किशोर जाजू, राजेंद्र साह, संजीव चड्ढा, वीरू माणेक, विजय कुमार अग्रवाल, अमरेश गणक आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










