बरसोम जंगल में मिला सीसीएलकर्मी का शव

Updated:
विज्ञापन

16 फरवरी को परेज परियोजना में ड्यूटी के लिए गया था पत्नी ने चरही ओपी में मामला दर्ज कराया था पुलिस कर रही है मामले की जांच फोटो – 25 घाटो -1 जंगल में पड़ा सीसीएल कर्मी बुधन सिंह का शव 25 घाटो -2 विलाप करती मृतक की पत्नी घाटोटांड़. पिछले नौ दिनों से लापता […]

विज्ञापन

16 फरवरी को परेज परियोजना में ड्यूटी के लिए गया था पत्नी ने चरही ओपी में मामला दर्ज कराया था पुलिस कर रही है मामले की जांच फोटो – 25 घाटो -1 जंगल में पड़ा सीसीएल कर्मी बुधन सिंह का शव 25 घाटो -2 विलाप करती मृतक की पत्नी घाटोटांड़. पिछले नौ दिनों से लापता सीसीएलकर्मी बुधन सिंह का शव परेज डिस्पैच ऑफिस के समीप बरसोम जंगल से मिला. शव के सड़ जाने के कारण उससे बदबू आ रही थी. चेहरा पूरी तरह से क्षत -विक्षत हो चुका है. आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचल दिया है. बुधन की पत्नी लखी बाला ने कपड़े से शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीसीएल कर्मी बुधन सिंह (36 वर्ष) परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में डोजर ऑपरेटर पद पर कार्यरत था. वह अपनी पत्नी के साथ प्रेमनगर सीसीएल कॉलोनी में रहता था. 16 फरवरी को वह परेज परियोजना में ड्यूटी के लिए घर से निकला था. 17 फरवरी तक ड्यूटी से घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने खोजबीन की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. बाद में उसने चरही ओपी में मामला दर्ज कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola