गिद्दी : सैकड़ों बच्चों को पोलियोरोधी दवा दी गयी
फोटो 22गिद्दी1-पोलियो का खुराक देती मुखिया प्रेमलता सिन्हा गिद्दी(हजारीबाग).पल्स पोलियो अभियान के तहत गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी व इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सैकड़ों बच्चों को पोलियो रोधी दवा दी गयी. डाड़ी प्रखंड के कई केंद्रों में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे. कई केंद्रों में बच्चों की संख्या कम […]
फोटो 22गिद्दी1-पोलियो का खुराक देती मुखिया प्रेमलता सिन्हा गिद्दी(हजारीबाग).पल्स पोलियो अभियान के तहत गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी व इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सैकड़ों बच्चों को पोलियो रोधी दवा दी गयी. डाड़ी प्रखंड के कई केंद्रों में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे. कई केंद्रों में बच्चों की संख्या कम देखी गयी. कई केंद्रों में मुखिया ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा देकर अभियान की शुरुआत की. डाड़ी प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि जो बच्चे केंद्र पर नहीं पहुंच पाये हैं, उन्हें डोर टू डोर जाकर पोलियो की दवा दी जायेगी. इस अभियान को सफल बनाने में सहिया साथी बबिता देवी, स्वास्थ्य सहिया बिमला मिश्रा, सेविका आशा सोरेन, उषा देवी, रुचिता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रमोदनी, शीला देवी, हेमंत हांसदा, सुशीला पटेल, कुमारी किरण भारती, यशोदा देवी, एस देवी, किरण भारती, सावित्री देवी, सुपरवाइजर लोकनाथ महतो, एएनएम विनीता कुमारी, रेणु कुमारी, रिंकू कुमारी, ममता कुमारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










