सम्मान सह मिलन समारोह एक मार्च को
मुंडा हड़ाम दिशुम सभा के सदस्यों की बैठकपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि मंत्री नीलकंठ मुंडा व गोपाल कृष्ण पातर होंगे फोटो फाइल संख्या 22 कुजू : बैठक में उपस्थित लोग कुजू. मुंडा हड़ाम दिशुम सभा के सदस्यों की बैठक रविवार को कुंदरिया सरना स्थल के समीप हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीता राम मुंडा […]
मुंडा हड़ाम दिशुम सभा के सदस्यों की बैठकपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि मंत्री नीलकंठ मुंडा व गोपाल कृष्ण पातर होंगे फोटो फाइल संख्या 22 कुजू : बैठक में उपस्थित लोग कुजू. मुंडा हड़ाम दिशुम सभा के सदस्यों की बैठक रविवार को कुंदरिया सरना स्थल के समीप हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीता राम मुंडा ने की व संचालन विनोद मुंडा ने किया. बैठक में लोगों ने एक मार्च को आयोजित होनेवाले सम्मान सह मिलन समारोह पर विचार-विमर्श किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा व गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर शामिल होंगे. वक्ताओं ने कहा कि इसकी तैयारी की जा रही है. बैनर पोस्टर के साथ -साथ दीवार लेखन कराने का निर्णय लिया गया. अतिथियों के स्वागत के लिए कमेटी का गठन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा, विजय मुंडा, डीसी मुंडा, महेंद्र मुंडा, राम विलास मुंडा, नरेश मुंडा, दीपक मुंडा, महावीर मुंडा, प्रकाश मुंडा, राजू मुंडा, मुकुलदेव मुंडा, लाल देव मुंडा, सुभाकर सिंह मुंडा, भगीरथ मानकी, अनिल पाहन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










