कोयला लदा मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : पुलिस ने मंगलवार की रात चुटूपालू घाटी खीराबेड़ा क्षेत्र से अवैध स्टीम कोयले से लदा 709 मिनी ट्रक (जेएच02डी-3311) को जब्त किया. पुलिस ने गाड़ी चालक अनिल महतो को भी गिरफ्तार किया है. चालक दुलमी का निवासी है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छतरमांडू के एक ईंट भट्ठा […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पुलिस ने मंगलवार की रात चुटूपालू घाटी खीराबेड़ा क्षेत्र से अवैध स्टीम कोयले से लदा 709 मिनी ट्रक (जेएच02डी-3311) को जब्त किया. पुलिस ने गाड़ी चालक अनिल महतो को भी गिरफ्तार किया है. चालक दुलमी का निवासी है.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छतरमांडू के एक ईंट भट्ठा से ईंट के साथ-साथ स्टीम कोयला को भी रखा गया है. पुलिस ने खीराबेड़ा के निकट उक्त वाहन को जांच के दौरान पकड़ा. पुलिस को देखते ही उस पर सवार दो मजदूर भाग गये. जबकि चालक पकड़ा गया. इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 709 मिनी ट्रक पर चार से पांच टन कोयला लदा हुआ है. कोयले के ऊपर ईंट रखे गये थे. कोयले को नेवरी विकास (रांची) के किसी ईंट भट्ठा में गिराने की योजना थी. पुलिस ने गाड़ी मालिक रामगढ़ निवासी संजु कुमार व चालक अनिल पर प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










