महिला ने दौड़ा कर चोर को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

दो चोर भागने में रहे सफल पुलिस कर रही है मामले की जांच फोटो फाइल : 18 चितरपुर आई इसी महिला ने चोर को भेजा थाना चितरपुर. चितरपुर रहमत नगर निवासी शहनाज खान ने साहस का परिचय देते हुए घर से आधा किमी दूर तक दौड़ा कर चोर को धर दबोचा. दो चोर भागने में […]

विज्ञापन

दो चोर भागने में रहे सफल पुलिस कर रही है मामले की जांच फोटो फाइल : 18 चितरपुर आई इसी महिला ने चोर को भेजा थाना चितरपुर. चितरपुर रहमत नगर निवासी शहनाज खान ने साहस का परिचय देते हुए घर से आधा किमी दूर तक दौड़ा कर चोर को धर दबोचा. दो चोर भागने में सफल रहे. वहीं, अपने घर की लाखों रुपये की संपत्ति भी बचायी. बाद में ग्रामीणों ने भी चोर की धुनाई कर उसे रजरप्पा पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया चोर चितरपुर पहाड़ी निवासी ओबेदुल्लाह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, सीसीएलकर्मी शमीम अख्तर के घर में तीन चोर घर में प्रवेश किये. चोर लगभग दो लाख रुपये के जेवरात निकाल कर भाग रहे थे. इसी बीच शमीम अख्तर की पत्नी घर पहुंची, तो माजरा समझते हुए तीनों का पीछा करने लगी. इस बीच एक चोर उसके हाथ लग गया. दो चोर मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गये. उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी व थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने महिला का बयान लिया और पकड़े गये चोर से पूछताछ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola