नेचुरल रिसोर्सेज रूरल इंडस्ट्रीज सील

Updated:
विज्ञापन

कुजू : रामगढ़ के उपायुक्त अबु इमरान द्वारा गठित टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को मेसर्स नेचुरल रिसोर्सेज रूरल इंडस्ट्रीज, रतवे नावाटांड़ में छापामारी की. छापामारी अभियान में अधिकारियों ने एक दस चक्का ट्रक (बीआर 01जी/9460) को जब्त करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है. अधिकारियों ने फैक्टरी को सील कर […]

विज्ञापन
कुजू : रामगढ़ के उपायुक्त अबु इमरान द्वारा गठित टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को मेसर्स नेचुरल रिसोर्सेज रूरल इंडस्ट्रीज, रतवे नावाटांड़ में छापामारी की. छापामारी अभियान में अधिकारियों ने एक दस चक्का ट्रक (बीआर 01जी/9460) को जब्त करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है. अधिकारियों ने फैक्टरी को सील कर दिया.
छापामारी अभियान में रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस मुख्य रूप से शामिल थे. फैक्टरी परिसर में 50 टन पोड़ा कोयला मिला. अधिकारियों ने फैक्टरी में कार्यरत रतवे के मो अब्बास अंसारी को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में फैक्टरी मालिक मो सेराज अहमद ने कहा कि हमें कोयले का लिंकेज मिला हुआ है.
इस लिंकेज कोयले को कोलियरियों से कोयला लाकर फैक्टरी में गिराया जाता है. यह फैक्टरी सॉफ्ट कॉक (पोड़ा कोयला) की है. यहां से कोयला पोड़ा कर बेचा जाता है. हमारे पास लिंकेज कोयले के सभी कागजात मौजूद हैं. छापामारी अभियान में कुजू ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद, सअनि अब्दुला खान, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार मंडल, माइनिंग इंस्पेक्टर दरोगा राय, उपायुक्त वाणिज्य कर डीके मंडल, सेल टैक्स जीएस कपरदार, प्रदूषण विभाग के गोपाल कुमार व डीएफओ एके सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola