स्टीम कोयला लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को लोधमा नया पुल के निकट से अवैध कोयला से लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. ट्रैक्टर पर लगभग छह टन अवैध स्टीम कोयला लदा हुआ है. छापामारी एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में किया गया. एसडीपीओ के साथ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल […]

विज्ञापन
रामगढ़ : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को लोधमा नया पुल के निकट से अवैध कोयला से लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. ट्रैक्टर पर लगभग छह टन अवैध स्टीम कोयला लदा हुआ है. छापामारी एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में किया गया. एसडीपीओ के साथ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सदलबल मौजूद थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि दामोदर नद के किनारे करमा क्षेत्र से अवैध कोयला कुंदरूकला होते हुए रजरप्पा की ओर भेजा जा रहा है.
इस सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गये. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि चालक व ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola