आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये

Updated:
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी गढ़वा :गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव में एक नौवीं कक्षा के छात्र के साथ दुष्कर्म की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष गढ़वा थाना पहुंचे. इसमें मुखिया पति शरीफ अंसारी, सफीक अंसारी, सहारे हुसैन, जब्बार […]

विज्ञापन
नौवीं कक्षा की छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी
गढ़वा :गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव में एक नौवीं कक्षा के छात्र के साथ दुष्कर्म की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष गढ़वा थाना पहुंचे. इसमें मुखिया पति शरीफ अंसारी, सफीक अंसारी, सहारे हुसैन, जब्बार अंसारी, जाकिर अंसारी, हसन अंसारी, ऐनुल अंसारी, मंजूर अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, आबिद अंसारी, हासिम अंसारी, रिफाकत अंसारी, मोबिन अंसारी, मंजुर अंसारी, प्रमोद चौधरी आदि ने बताया कि 28 दिसंबर 2014 को गढ़वा महिला थाना में अकलीम अंसारी की पुत्री द्वारा मामले को लेकर आवेदन दिया गया था,
जिसमें इम्तेयाज अंसारी, कसमुद्दीन अंसारी व मोबारक अंसारी को आरोपी बनाया गया था. लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की गयी है और वे खुलेआम घुम रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि वह भयवश पिछले दो माह से स्कूल नहीं जा रही है.
आरोपी व उसके परिजनों के द्वारा केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है. विदित हो कि पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि वह शाम में अपने खेत में शौच के लिये गयी थी. इसी दौरान आरोपियों द्वारा चाकू का भय दिखा कर दुष्कर्म किया गया. आरोपियों ने किसी से नहीं कहने की बात पर उसे जाने दिया.
उसने घर आकर अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी. तब आरोपी के परिजनों ने दोनों का शादी कराने की बात कहकर मामले को शांत कर दिया. बाद में शादी से इनकारकर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola