मेहनत करने से मिलेगी सफलता
भुरकुंडा : बरका-सयाल सीसीएल के तत्वावधान में शुक्रवार से सीसीएल का तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट भुरकुंडा के मयूर स्टेडियम में शुरू हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जीएम प्रकाश चंदा, सीसीएल के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन, रजरप्पा के महाप्रबंधक आइसी मेहता ने किया. कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत गाया गया. उदघाटन समारोह में मुख्य […]
भुरकुंडा : बरका-सयाल सीसीएल के तत्वावधान में शुक्रवार से सीसीएल का तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट भुरकुंडा के मयूर स्टेडियम में शुरू हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जीएम प्रकाश चंदा, सीसीएल के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन, रजरप्पा के महाप्रबंधक आइसी मेहता ने किया. कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत गाया गया. उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि जीएम प्रकाश चंदा ने कहा कि मेहनत करने से खिलाड़ियों को जरूर सफलता मिलेगी. टूर्नामेंट की मेजबानी करना सीसीएल के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सीसीएल अपने कार्यों के अलावा खेलकूद व सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान दे रहा है.
इस अवसर पर अधिकारी वीएसपी सिन्हा, सैयद विलायतुल्लाह, बीबी मिश्रा, पीके सिन्हा, जेएन गुप्ता, जेडी घोष, आइडीपी सिंह, डॉ कावेरी विश्वास, मेजर मनीष राज, विवेक सिन्हा, आरएन झा, यूनियन प्रतिनिधियों में संजीव बेदिया, उदय कुमार सिंह, विंध्याचल बेदिया, एसएन झा, सुखदेव प्रसाद, पीडी सिंह, अशोक शर्मा, रामाशंकर शाही, देवेंद्र सिंह, भगवान दास, अर्जुन सिंह, संजय वर्मा, शिव शंकर सिंह, भगवान दास, लखेंद्र राय, नरेश मंडल, अशोक गुप्ता, रामाकांत दुबे आदि उपस्थित थे.
छात्राओं ने पारंपरिक गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की. आयोजन को सफल बनाने में कल्याण पदाधिकारी आरके डोरा, रोतिन दत्ता, वीरेंद्र पासवान, अजय कुमार, केदार राम, श्रीकांत गुप्ता, श्रीनाथ करमाली, मिथिलेश कुमार, अखिलेश सिंह, गंगेश्वर महतो, ओम प्रकाश, सुखदेव उरांव, संतोष कुमार, दिलीप सरकार, सोनाराम मांझी, पीके सिन्हा, मिस मैरी, मिस ललिता आदि सक्रिय हैं. रेफरी की भूमिका एएम त्रिपाठी, केके झा, एसएएन आचार्य, मो कमरूद्दीन, संतोष कुमार गुप्ता, एस बाउरी, राकेश कुमार, राहुल कुमार व उदघोषक की भूमिका निर्भय शंकर निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










