122 दुकानदार कालाबाजारी के दोषी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की जांच डीसी ने कार्रवाई के लिए एसपी को सूची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने रामगढ़ के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की जांच करायी है. जांच के दौरान जिला के 122 जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के अनाज व केरोसिन की कालाबाजारी में शामिल […]

विज्ञापन
पुलिस ने की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की जांच
डीसी ने कार्रवाई के लिए एसपी को सूची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने रामगढ़ के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की जांच करायी है. जांच के दौरान जिला के 122 जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के अनाज व केरोसिन की कालाबाजारी में शामिल रहने की बात सामने आयी है.
यह जांच एसपी के निर्देश पर रामगढ़ थाना, मांडू थाना, कुजू ओपी, वेस्ट बोकारो ओपी, रजरप्पा थाना, गोला थाना, बरलंगा थाना, भदानीनगर ओपी, बासल थाना व भुरकुंडा ओपी प्रभारियों ने की है. पुलिस द्वारा की गयी जांच की बात एसपी द्वारा उपायुक्त को भेजे गये एक दिसंबर से सात दिसंबर तक के साप्ताहिक प्रतिवेदन में सामने आयी है.
इसके बाद रामगढ़ उपायुक्त ने एसपी को पत्र लिख कर कालाबाजारी करनेवाले दुकानदारों की विस्तृत प्रतिवेदन व सूची उपायुक्त कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. एसपी ने उपायुक्त कार्यालय में थाना व ओपी प्रभारियों द्वारा कालाबाजारी करनेवाले दुकानदारों की सूची उपायुक्त को प्रेषित की है.
एसपी ने सूची भेजे जानेवाले पत्र में भुरकुंडा का विशेष उल्लेख किया है
ओपी व थाना प्रभारी ने जांच के बाद कालाबाजारी करनेवाले दुकानदारों में भुरकुंडा का विशेष जिक्र किया है. एसपी ने अपने पत्र में लिखा है कि ओपी प्रभारी, भुरकुंडा ने अपने जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित दुकानदारों के संबंध में बताया है कि दुकानदार निर्धारित स्थल पर नहीं रह कर भुरकुंडा में रहते हैं.
वे सही समय पर अपनी-अपनी दुकानें भी नहीं खोलते हैं. दुकानदार उपभोक्ताओं को तीन लीटर के स्थान पर एक या दो लीटर केरोसिन ही देते हैं. दुकानदार केरोसिन के निर्धारित मूल्य 14 रुपये 50 पैसे के स्थान पर 18 रुपये 50 पैसे उपभोक्ताओं से वसूलते हैं. शेष केरोसिन 22 रुपये प्रति लीटर की दर पर कालाबाजारी कर देते हैं.
वितरित करनेवाले चावल का उठाव कर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उसे भी भुरकुंडा बाजार के दुकानदार पिंटू अग्रवाल को बेच देते हैं. इस संबंध में सबसे अधिक शिकायत लाइसेंसधारी सरस्वती देवी व संजय कुमार के खिलाफ मिली है.
रामगढ़ थाना प्रभारी ने पांच दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दी है
जांच के क्रम में पुलिस निरीक्षक सह रामगढ़ थाना प्रभारी ने जो जांच रिपोर्ट दी है, उसमें रामगढ़ क्षेत्र के पांच दुकानदारों को कालाबाजारी के रूप में चिह्न्ति किया गया है.
इसमें रामगढ़ थाना प्रभारी सिरका पूर्वी पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ललन कुमार गुप्ता, कुंदरुकला जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ज्योति कुमार, रामगढ़ वार्ड नंबर एक के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार तापेश्वर प्रसाद साहू, रामगढ़ के ही वार्ड नंबर एक के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गंगा प्रसाद तथा रामगढ़ वार्ड नंबर आठ के रतन लाल अग्रवाल के नाम हैं.
थाना प्रभारी ने लिखा है कि उक्त दुकानदार उपभोक्ताओं को नियमित रू प से राशन व केरोसिन नहीं दे कर कालाबाजारी कर देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola