पोकलेन मशीन जलाने के आरोप में दो को जेल
साजिश के तहत फंसाया गया, करेंगे आंदोलन : आदिवासी छात्र संघ उरीमारी : हजारीबाग जिला अंतर्गत उरीमारी ओपी क्षेत्र के न्यू बिरसा आउटसोर्सिग परियोजना में 1.20 करोड़ की लागत की टाटा हिटाची पोकलेन मशीन को जलाने के आरोप में उरीमारी पुलिस ने बिपता गंझू (पिता धनी गंझू), चंद्रदेव मुंडा (पिता दसई मुंडा) को गिरफ्तार कर […]
साजिश के तहत फंसाया गया, करेंगे आंदोलन : आदिवासी छात्र संघ
उरीमारी : हजारीबाग जिला अंतर्गत उरीमारी ओपी क्षेत्र के न्यू बिरसा आउटसोर्सिग परियोजना में 1.20 करोड़ की लागत की टाटा हिटाची पोकलेन मशीन को जलाने के आरोप में उरीमारी पुलिस ने बिपता गंझू (पिता धनी गंझू), चंद्रदेव मुंडा (पिता दसई मुंडा) को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारी आरएन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा न्यायालय में गवाही दिये जाने के बाद इन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गयी. बताया कि इस मामले में आदिवासी छात्र संघ के रामगढ़ जिला अध्यक्ष छोटेलाल करमाली, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष दसई मांझी व पोटंगा पंचायत अध्यक्ष मनोज मुंडा को भी आरोपी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि इन तीनों द्वारा मशीन जलाने की साजिश आंदोलन के दौरान प्रबंधन द्वारा वार्ता नहीं किये जाने के गुस्से में रची गयी. ऐसा गवाहों द्वारा बताया गया.
आदिवासियों को साजिश के तहत फंसाया गया : छोटेलाल
आदिवासी छात्र संघ के रामगढ़ जिला अध्यक्ष छोटेलाल करमाली ने कहा कि मशीन जलाने की घटना की हमारे संगठन ने निंदा की है. थाना प्रभारी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्र दिया गया था. पुलिस ने साजिश के तहत हमारे लोगों को ही इस केस में फंसा दिया है. इसके खिलाफ सड़क से विधानसभा तक आवाज उठायी जायेगी. संघ के प्रखंड अध्यक्ष दसई किस्कू ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से पता चलता है कि पुलिस ने दबाव में आकर यह कदम उठाया है. हमारा आंदोलन इससे दबने वाला नहीं है. आदिवासियों को फंसाने की साजिश का परदाफाश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










