त्रविस्थापितों के साथ बैठक में शांति व्यवस्था पर सहमति
उरीमारी. रविवार रात को न्यू बिरसा परियोजना में 1.20 करोड़ की पोकलेन मशीन जलाये जाने के मामले को लेकर उरीमारी पुलिस का छापामारी अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. थाना प्रभारी आरएन ठाकुर के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए सोमवार रात व मंगलवार को दिन भर छापामारी अभियान चलाया गया. कई लोगों को […]
उरीमारी. रविवार रात को न्यू बिरसा परियोजना में 1.20 करोड़ की पोकलेन मशीन जलाये जाने के मामले को लेकर उरीमारी पुलिस का छापामारी अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. थाना प्रभारी आरएन ठाकुर के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए सोमवार रात व मंगलवार को दिन भर छापामारी अभियान चलाया गया. कई लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के दोषियों को पकड़ कर कानून के हवाले किया जायेगा. इधर, मंगलवार को शाम में थाना परिसर में पोटंगा क्षेत्र के विस्थापितों व आदिवासी छात्र संघ के समर्थकों के साथ बैठक की गयी. बैठक में आपस में शांति व्यवस्था बनाये रखने पर सहमति बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










