रामगढ़ के बारे में भी सोचे यशवंत व जयंत

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व विधान सभा क्षेत्र भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आता है. यहां के बारे में भी पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा व जयंत सिन्हा को सोचना चाहिए. उक्त बातें आजसू पार्टी के नेता सज्जन पारीक ने पत्रकारों से कही. श्री पारीक ने कहा है कि दो दिन पूर्व यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ शहर व विधान सभा क्षेत्र भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आता है. यहां के बारे में भी पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा व जयंत सिन्हा को सोचना चाहिए. उक्त बातें आजसू पार्टी के नेता सज्जन पारीक ने पत्रकारों से कही.
श्री पारीक ने कहा है कि दो दिन पूर्व यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में कई संस्थानों को फिर से लाने व कई नये संस्थानों को हजारीबाग शहर में लाने की घोषणा की है. उनकी पहल पर डीवीसी ने हजारीबाग शहर की विद्युत कटौती पूर्ण रूप से बंद कर दिया है.
श्री पारीक ने कहा कि अच्छा होता कि यशवंत सिन्हा पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र (रामगढ़ जिला भी शामिल) समेत झारखंड के सभी जिलों में तत्काल विद्युत कटौती बंद कराते. हजारीबाग शहर व उसके आसपास क्षेत्र से कहीं अधिक फैक्टरियां रामगढ़ व इसके आसपास के क्षेत्रों में हैं. रामगढ़ जिला की जनता ने भी भाजपा व भाजपा गंठबंधन को मत दिया था. उन्होंने नेताओं से पूरे क्षेत्र को एक नजर से देखने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola