रामगढ़ के प्रति सौतेला व्यवहार क्यों : दुर्गा
14बीएचयू-8-दुर्गाचरण प्रसाद.उरीमारी.झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद ने हजारीबाग के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं. वर्तमान में उनके पुत्र यहां के सांसद हैं. इस संसदीय क्षेत्र में रामगढ़ जिला भी आता है. यहां भी अनेक व्यावसायिक […]
14बीएचयू-8-दुर्गाचरण प्रसाद.उरीमारी.झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद ने हजारीबाग के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं. वर्तमान में उनके पुत्र यहां के सांसद हैं. इस संसदीय क्षेत्र में रामगढ़ जिला भी आता है. यहां भी अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है. हजारों व्यवसायियों का कारोबार है. यह बिजली कटौती से प्रभावित हो रहा है. अगले माह से छात्रों की मैट्रिक व इंटर परीक्षा है. ज्यादातर किसान भी बिजली पर निर्भर होकर खेती करते हैं. उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ता है. राज्य व केंद्र में भाजपा के बहुमत की सरकार है. ऐसे में सिर्फ हजारीबाग में लोड शेडिंग बंद कराना पक्षपात व रामगढ़ की जनता के साथ धोखा है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ के लोग भी विद्युत कटौती से परेशान हैं. ऐसे में पूर्व सांसद व उनके पुत्र का दायित्व बनता है कि दोनों जिलों को समान रूप से देखें. उन्होंने लोड शेडिंग नहीं बंद किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










