भुरकुंडा ओपेन कास्ट : तीन साल से लक्ष्य से अधिक उत्पादन

Updated:
विज्ञापन

14बीएचयू-4-ओपेन कास्ट में उत्पादन कार्य में लगी मशीनें.2014-15 में लक्ष्य 42,600 टन के जवाब में अभी तक 85 हजार टन हो चुका है कोयला उत्पादन.भुरकुंडा.बरका-सयाल क्षेत्र की भुरकुंडा कोलियरी की ओपेन कास्ट परियोजना लगातार तीन वर्षों से अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोयले का उत्पादन करने में सफल रहा है. सफलता के पीछे मजदूरों व […]

विज्ञापन

14बीएचयू-4-ओपेन कास्ट में उत्पादन कार्य में लगी मशीनें.2014-15 में लक्ष्य 42,600 टन के जवाब में अभी तक 85 हजार टन हो चुका है कोयला उत्पादन.भुरकुंडा.बरका-सयाल क्षेत्र की भुरकुंडा कोलियरी की ओपेन कास्ट परियोजना लगातार तीन वर्षों से अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोयले का उत्पादन करने में सफल रहा है. सफलता के पीछे मजदूरों व अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल व टीम वर्क बताया जाता है. वर्ष 2014-15 में ओपेन कास्ट को 46,600 टन कोयला व 3.30 लाख क्यूबिक मीटर ओबी निकासी का लक्ष्य मिला था. अब तक 85 हजार टन कोयला व 3.60 लाख क्यूबिक मीटर ओबी का उत्पादन किया जा चुका है. 2012-13 में 65 हजार टन कोयला उत्पादन लक्ष्य के जवाब में 71,048 टन, 2013-14 में 50 हजार टन के जवाब में 80 हजार टन कोयला उत्पादन किया गया. ओपेन कास्ट परियोजना ने कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने में हैट्रिक बनायी है. लक्ष्य प्राप्ति में कामगारों की भूमिका अधिक : सुधीरओपेन कास्ट के एसओएम सुधीर सिन्हा कहा कि लगातार तीन साल से परियोजना अपने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रहा है. इसमें सबसे बड़ा योगदान यहां के कामगारों का है. कहा कि शेष दो महीन में उत्पादन में हम अपनी और ताकत लगायेंगे. उत्पादन को लगभग डेढ़ लाख टन तक किया जायेगा. बताया कि अभी अरगड्डा ए सिम (तीन नंबर) से कोयला व ओबी निकाला जा रहा है. श्री सिन्हा ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पीओ पीके सिन्हा का मार्गदर्शन काफी महत्वपूर्ण रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola