25 साल बाद मिली फिर से नौकरी
घाटोटांड़ : चोरी के एक मामले में 25 साल से सस्पेंड सीसीएलकर्मी बैजनाथ महतो को कोर्ट के आदेश पर सीसीएल प्रबंधन ने पुन: बहाल कर लिया है. इस मामले को लेकर झाविमो ने कई बार आंदोलन किया था. प्रबंधन ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था. समय के संघर्ष के बाद बैजनाथ महतो के पक्ष […]
घाटोटांड़ : चोरी के एक मामले में 25 साल से सस्पेंड सीसीएलकर्मी बैजनाथ महतो को कोर्ट के आदेश पर सीसीएल प्रबंधन ने पुन: बहाल कर लिया है. इस मामले को लेकर झाविमो ने कई बार आंदोलन किया था.
प्रबंधन ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था. समय के संघर्ष के बाद बैजनाथ महतो के पक्ष में फैसला आया. इस फैसले का स्वागत करते हुए झाविमो नेता प्रबंधन पर जल्द से जल्द नौकरी देने का दबाव बना रहे थे. 12 जनवरी को प्रबंधन ने श्री महतो को नौकरी पर बहाल किया.
इसके बाद झाविमो कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए श्री महतो को परियोजना कार्यालय में बधाई दी. बधाई देनेवालों में चंद्रनाथ भाई पटेल, दाहो महतो, नरेश मुंडा, राजू मुंडा, नारायण भुइंया, मंगर महतो, रवि कुमार, बालेश्वर महतो, भगत महतो, सुनील वास्के, सुखदेव महतो, विनोद महतो, भुनेश्वर महतो, उमेश कुमार, महादेव आदि शामिल थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










