..130 छात्राओं की जांच की गयी

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 12आर-एफ-जांच शिविर में जांच करते डा दिलीप कुमार.रामगढ़. बिजुलिया तालाब रोड स्थित रामगढ़ इंटर महिला में सोमवार को स्कीन केयर क्लिनिक के तत्वावधान में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शहर के प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप कुमार ने महिला कॉलेज की 130 छात्राओं की चर्मरोग व केश रोग से संबंधित […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 12आर-एफ-जांच शिविर में जांच करते डा दिलीप कुमार.रामगढ़. बिजुलिया तालाब रोड स्थित रामगढ़ इंटर महिला में सोमवार को स्कीन केयर क्लिनिक के तत्वावधान में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शहर के प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप कुमार ने महिला कॉलेज की 130 छात्राओं की चर्मरोग व केश रोग से संबंधित जांच की. इस दौरान आवश्यक परामर्श के साथ मुफ्त दवा का वितरण किया गया. मौके पर डॉ कुमार ने बताया कि इस तरह का जांच शिविर कॉलेज में आगामी दिनों में लगाया जायेगा. शिविर के आयोजन में क्लिनिक के रोहित, दीपक सिंह, ओमप्रकाश केसरी का सहयोग रहा. मौके पर कॉलेज की प्राचार्या शकुंतला कुमारी के अलावे शिक्षक -शिक्षकेतर कर्मी व छात्राएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola