विवेकानंद के मार्ग पर चलें युवा
12बीएचयू-7-समारोह में उपस्थित शिक्षक, 8-उपस्थित विद्यार्थी.भुरकुंडा.जुबिली कॉलेज, भुरकुंडा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को विवेकानंद की जीवनी से सीख लेते हुए समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी […]
12बीएचयू-7-समारोह में उपस्थित शिक्षक, 8-उपस्थित विद्यार्थी.भुरकुंडा.जुबिली कॉलेज, भुरकुंडा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को विवेकानंद की जीवनी से सीख लेते हुए समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझने और उसे निभाने की जरूरत है. वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद हर वक्त राष्ट्र व समाज के लिए सोचा करते थे. युवाओं को भी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए. कॉलेज के छात्रों ने भी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला. मौके पर डॉ शंभु प्रसाद, डॉ यूएस पांडेय, डॉ एसपी पांडेय, प्रो राजेश कुमार, डॉ एसएस पांडेय, डॉ अब्बास अली, प्रो एनके तिवारी, डॉ मंजूर अहमद, डॉ एकेएस झा, डॉ बी रविदास, डॉ एमके दांगी, डॉ मिथिलेश कुमार, प्रो अरुण सिंह, प्रो मनोज कुमार, सुरेश सिंह, प्रो बालकृष्णन, प्रो देव प्रकाश प्रसाद, सुखदेव, गुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










