समाहरणालय परिसर से अतिक्रमण हटाया

Updated:
विज्ञापन

10 आर एच- समाहरणालय परिसर में दुकान के लिए लगाये गये बल्ली को हटवाते सीआइ.रामगढ़. छत्तर मांडू स्थित नये समाहरणालय परिसर के आसपास लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा था. लोग बल्ली आदि लगा कर दुकान लगाने के चक्कर में थे. शनिवार को एसडीओ रामगढ़ केके राजहंस जिला आपूर्ति की बैठक में […]

विज्ञापन

10 आर एच- समाहरणालय परिसर में दुकान के लिए लगाये गये बल्ली को हटवाते सीआइ.रामगढ़. छत्तर मांडू स्थित नये समाहरणालय परिसर के आसपास लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा था. लोग बल्ली आदि लगा कर दुकान लगाने के चक्कर में थे. शनिवार को एसडीओ रामगढ़ केके राजहंस जिला आपूर्ति की बैठक में भाग लेने समाहरणालय पहुंचे. जब उन्होंने देखा कि बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है, तो उन्होंने कुछ लोगों को बुलवाया. कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने से सख्त कार्रवाई की जायेगी. तत्काल एसडीओ ने रामगढ़ सीओ, रामगढ़ थाना प्रभारी व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. जिसके बाद रामगढ़ अंचल के सीआइ अनिल यादव पहुंचे. अतिक्रमण कर रहे लोगों के बल्ली आदि को हटवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola