अग्रसेन स्कूल के 16 बच्चों का नेशनल रैंक

Updated:
विज्ञापन
अग्रसेन स्कूल के 16 बच्चों का नेशनल रैंक

अग्रसेन स्कूल के 16 बच्चों का नेशनल रैंक

विज्ञापन

भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के 16 विद्यार्थियों को ब्लूम ओलिंपियाड परीक्षा में नेशनल रैंक व 46 विद्यार्थियों को स्टेट रैंक मिला है. अलग-अलग कक्षा के कई विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल भी मिला है. स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थी अंग्रेजी, गणित, साइंस, हिंदी के ओलिंपियाड में शामिल हुए थे. नेशनल रैंक पानेवालों में नेहाल अंसारी, अंकिता कुमारी, परी कुमारी, मरियम खातून, माही कुमारी, प्रीति कुमारी, मेहर परवीन, राबिलाह फातिमा, नवीन कुमार, साक्षी मुंडा, आदित्य सिन्हा, अंशु कुमार, मनीष कुमार, अंजली कुमारी, आर्यन कुमार बेदिया, साक्षी मुंडा शामिल हैं. विद्यार्थियों की सफलता पर प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि छात्रों ने नेशनल व स्टेट रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है. प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों को भविष्य में और बेहतर करने की सीख भी मिलती है. बच्चों की सफलता पर अंकित विश्वकर्मा, सूरज सिंह, विजय शर्मा, दीपशिखा ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola