12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

देवी देवताओं की याद दिलाता है सुरंगा पहाड़

देवी-देवताओं की कई आकृति हैं लोगों ने पर्यटन स्थल बनाने की मांग की दुलमी.दुलमी प्रखंड के पोटमदगा व भालू गांव के सीमावर्ती में स्थित सुरंगा पहाड़ देवी – देवताओं की आकृति की याद दिलाता है. यहां विभिन्न देवी -देवताओं की आकृति है. यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हंै और मन्नत मांगते हंै. सुरंगा पहाड़ में […]

देवी-देवताओं की कई आकृति हैं लोगों ने पर्यटन स्थल बनाने की मांग की दुलमी.दुलमी प्रखंड के पोटमदगा व भालू गांव के सीमावर्ती में स्थित सुरंगा पहाड़ देवी – देवताओं की आकृति की याद दिलाता है. यहां विभिन्न देवी -देवताओं की आकृति है. यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हंै और मन्नत मांगते हंै. सुरंगा पहाड़ में भगवान शिव का लिंग, नाग, गणेशजी का मस्तक, जामवंत का गुफा व चट्टान पर झरना आदि कई सुंदर आकृति है. बताया जाता है कि भगवान रामचंद्र, माता सीता और भगवान लक्ष्मण जब लंका से अयोध्या लौट रहे थे, तो इसी पहाड़ पर विश्राम किये थे. उन्हीं की याद में पोटमदगा, सीरु, भालू, प्रियातु आदि दर्जनों गांवों के लोग इस पहाड़ पर मकर संक्रांति के दिन मेला का आयोजन करते हैं. गांव के प्रकाश महली, गोपाल महतो, सुदन महतो, गौतम मुंडा, धनेश्वर महतो, गोपाल ओहदार, संजय महली, दशरथ महतो, लखन महतो आदि ने इस पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel