यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक का काम हुआ ठप

रामगढ़ : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन रामगढ़ शहर समेत जिला के सभी बैंकों की सभी शाखाओं में कामकाज ठप रहा. शनिवार को भी बैंकों में हड़ताल रहेगी. फोरम ने वेतन पुनरीक्षण करते हुए 20 प्रतिशत की वेतन वृद्धि, बैंकों में पांच […]
रामगढ़ : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन रामगढ़ शहर समेत जिला के सभी बैंकों की सभी शाखाओं में कामकाज ठप रहा. शनिवार को भी बैंकों में हड़ताल रहेगी. फोरम ने वेतन पुनरीक्षण करते हुए 20 प्रतिशत की वेतन वृद्धि, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस, नयी पेंशन नीति को हटाने तथा पेंशन को अपडेट करने की मांगों को लेकर दो दिनों की हड़ताल का आह्वान किया था.
रामगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक की मेन रोड स्थित शाखा के समक्ष बैंक कर्मियों ने नारेबाजी की. हड़ताल से जिले भर में करोड़ों का व्यवसाय प्रभावित रहा. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
मौके पर एजीएस एसबीआइ एसए हेड क्वार्टर मंजीत साहनी, जोनल सचिव भरत साहू, शशि भूषण, एसके रजक, राजेश सहाय, राजेंद्र प्रसाद, आरपी राणा, नागेश्वर राम, संतोष कुमार, सेंट्रल बैंक के अशोक राय, यूनाइटेड बैंक के बंशी साहू व मदन कुमार सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के संजय, परशुराम सिंह, अंकित कुमार दुबे, अंकिता, रोमी सिंह व सुनीता कुमारी, एसबीआइ की इंदु कुमारी, विश्वनाथ सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




