जयहिंद पेट्रोल पंप का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, गबन का आरोप लगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2019 12:42 AM
विज्ञापन
जय हिंद पेट्रोल पंप की नीलम सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करा कर उपेंद्र पर गबन का लगाया है आरोप गिरफ्तार के दो दिन बाद भी न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया है गोला : रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित हेमतपुर के समीप जय हिंद पेटोल पंप के पूर्व मैनेजर उपेंद्र कुमार व देव कुमार को […]
विज्ञापन
जय हिंद पेट्रोल पंप की नीलम सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करा कर उपेंद्र पर गबन का लगाया है आरोप
गिरफ्तार के दो दिन बाद भी न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया है
गोला : रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित हेमतपुर के समीप जय हिंद पेटोल पंप के पूर्व मैनेजर उपेंद्र कुमार व देव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. दो दिन के बाद भी दोनों को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया है.
बताया जाता है कि जय हिंद पेट्रोल पंप की नीलम सिंह ने गोला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर उपेंद्र कुमार पर 30 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुमार यहां पिछले छह वर्ष से मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. पिछले कुछ माह से वह हिसाब नहीं दे रहे थे. पूछताछ करने पर हिसाब नहीं दिया जाता था. उपेंद्र के पास मोबिल, डीजल सहित अन्य सामग्रियों का हिसाब रहता था. मिलान करने पर इसमें कई गड़बड़ियां मिली.
19 जुलाई को सूचना मिली कि उपेंद्र पंप छोड़ कर चले गया है. संपर्क करने पर उपेंद्र का मोबाइल बंद पाया गया. उपेंद्र के पास पांच बैंक के हस्ताक्षर युक्त चेक भी थे. वह भुगतान एवं अन्य कार्यों को भी देखता था. एक अगस्त 2019 को पति के मोबाइल में मैसेज आया कि खाते से 19 लाख रुपये का चेक बाउंस कर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










