सीट से अधिक बच्चे बैठाने पर स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
Updated at : 27 Sep 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक रामगढ़ : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी केके राजहंस ने की. बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा दिये गये दिशा- निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही एनएचएआइ के अधिकारियों तथा पथ […]
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
रामगढ़ : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी केके राजहंस ने की. बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा दिये गये दिशा- निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही एनएचएआइ के अधिकारियों तथा पथ प्रमंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सड़क के किनारे दुर्घटना को रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाएं तथा उच्चतम न्यायालय की कमेटी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जो दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उसके आलोक में ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करते हुए उसका समाधान करने का निर्देश दिया गया.
सिविल सर्जन रामगढ़ को निर्देश दिया गया कि जिले के प्रमुख सड़कों पर 50 किलोमीटर पर एंबुलेंस मुहैया करायें तथा इन एंबुलेंस में जीपीएस लगाएं. एंबुलेंस द्वारा किये जा रहे कार्य का सोशल ऑडिट भी करायें. पुलिस विभाग के पदाधिकारियों से कहा गया कि यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करें. इसके अलावा हाइवे पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें.
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा गया कि जिले भर के स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं हो यह सुनिश्चित करें. ऐसा करने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करें. साथ ही कम उम्र के छात्र-छात्राओं द्वारा मोटरसाइकिल वाली स्कूटी का परिचालन नहीं किया जाये यह भी सुनिश्चित स्कूल प्रबंधन करे. बैठक में छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार, एनएचएआइ के अधिकारी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




