हाथियों ने किसानों की फसलों को किया बर्बाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 12:38 AM

विज्ञापन

चैनपुर : कुजू वन क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के भुईयांडीह गांव में हाथियों के झुंड ने बुधवार रात जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान झुंड ने अशोक यादव, नरेश गोप, राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, शंभू गोप, रामसेवक यादव, कुलेश्वर यादव, भुखन प्रजापति, विशुन गोप, खेदन प्रजापति आदि किसानों के खेत में लगे फसलों को बर्बाद […]

विज्ञापन

चैनपुर : कुजू वन क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के भुईयांडीह गांव में हाथियों के झुंड ने बुधवार रात जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान झुंड ने अशोक यादव, नरेश गोप, राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, शंभू गोप, रामसेवक यादव, कुलेश्वर यादव, भुखन प्रजापति, विशुन गोप, खेदन प्रजापति आदि किसानों के खेत में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया.

किसान अशोक यादव ने बताया कि चार महीनों से बदगांव गांव में हाथियों के झुंड द्वारा खेत में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया जा रहा है. जिससे हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हमलोग इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को कई बार दे चुके हैं. लेकिन हाथी भगाने का सामग्री हमलोगों को उपलब्ध नहीं कराया गया है. गांव के लोग रात में हाथी के आने से डरे-सहमे रह रहे हैं. अभी भी बदगांव जंगल में हाथियों का जमावाड़ा लगा हुआ है. किसानों ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola