रामगढ़ में फटा टैंकर, दूध की मची लूट

Updated at : 17 Aug 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ में फटा टैंकर, दूध की मची लूट

कुजू (रामगढ़) : कुजू ओपी क्षेत्र के कोयरी खेत स्थित फोरलेन बाइपास सड़क पर खड़े मिल्क टैंकर को पीछे से ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का पीछे का हिस्सा फट गया और सड़क पर दूध बहने लगा. दूध बहने की खबर ग्रामीण घरों से डेगची-बाल्टी लेकर घटनास्थल […]

विज्ञापन
कुजू (रामगढ़) : कुजू ओपी क्षेत्र के कोयरी खेत स्थित फोरलेन बाइपास सड़क पर खड़े मिल्क टैंकर को पीछे से ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का पीछे का हिस्सा फट गया और सड़क पर दूध बहने लगा. दूध बहने की खबर ग्रामीण घरों से डेगची-बाल्टी लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और दूध इकट्ठा कर अपने घर ले गये. दूध की लूट के कारण अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
इस दौरान रांची से हजारीबाग की ओर जा रही इनोवा कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े करीब आधे दर्जन बाइक को रौंदते हुए पलट गयी.इस हादसा में घायल सीसीएलकर्मी रामसहाय चौहान की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पाकर ओपी प्रभारी भरत पासवान, सअनि मणि मोहन सिंह, शंभू सिंह पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola