कुजू में हाथियों का प्रकोप, रेंजर व टीम ने चलाया तलाशी अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 6:00 PM
चैनपुर : कुजू वन क्षेत्र पदाधिकारी केदार राम ने हाथी भगाओ टीम को लेकर मंगलवार की रात्रि बड़गांव पंचायत के कारीमाटी उरांव टोला पहुंचे. श्री राम द्वारा हाथी भगाओ टीम से हाथियों का लोकेशन की जानकारी लिया. टीम द्वारा कई जगह पर हाथियों की झुंड की खोजबीन की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. बताया जाता […]
चैनपुर : कुजू वन क्षेत्र पदाधिकारी केदार राम ने हाथी भगाओ टीम को लेकर मंगलवार की रात्रि बड़गांव पंचायत के कारीमाटी उरांव टोला पहुंचे. श्री राम द्वारा हाथी भगाओ टीम से हाथियों का लोकेशन की जानकारी लिया.
टीम द्वारा कई जगह पर हाथियों की झुंड की खोजबीन की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. बताया जाता है कि पिछले एक-दो सप्ताह से हाथियों के झुंड पूरे क्षेत्र में उत्पात मचाये हुए हैं. हाथियों द्वारा दर्जनों किसानों के फसलों को रौंद दिया गया था. जबकि कई घरों व चहारदीवारी को भी ध्वस्त किया है.
ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार रात रेंजर श्री राम बड़गांव पहुंचे थे. हालांकि हाथियों की झुंड नहीं मिलने पर वापस लौट गए. हाथी भगाओ दल अपने साथ लाउडस्पीकर, टॉर्च, मसाल, पटाखा आदि समान लेकर आये थे. मौके पर वनपाल प्रभात कुमार, वनरक्षी अजीत कुमार, पवन कुमार अग्रवाल, रंजीत कुशवाहा सहित हाथी भगाओ दल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










