रामगढ़ : रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी शिक्षकों को बनाया बंधक
Updated at : 14 Jun 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार शाम कॉलेज में खूब हंगामा किया. नाराज छात्रों ने कॉलेज के सभी शिक्षकों को मीटिंग हॉल में बंद कर दिया और तोड़फोड़ भी की. शिक्षक शाम पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक बंधक बने रहे. बताया जाता है कि कॉलेज के करीब 500 से अधिक […]
विज्ञापन
रामगढ़ : इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार शाम कॉलेज में खूब हंगामा किया. नाराज छात्रों ने कॉलेज के सभी शिक्षकों को मीटिंग हॉल में बंद कर दिया और तोड़फोड़ भी की. शिक्षक शाम पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक बंधक बने रहे. बताया जाता है कि कॉलेज के करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं 16 मई से होने वाली परीक्षा देने से वंचित रह गये थे.
प्रबंधन ने बताया था कि कॉलेज को संबद्धन नहीं मिलने से छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया. इसे लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. इसमें 12 जून को फैसला आना था. इस मामले में फैसले की तिथि बढ़कर 17 जून हो जाने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




