रामगढ़ की तर्ज पर होगा गिरिडीह का विकास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ की तर्ज पर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया जायेगा. उक्त बातें नव निर्वाचित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों से सुभाष चौक, रामगढ़ में कही. उन्होंने कहा कि रामगढ़, हजारीबाग व गिरिडीह की समस्याओं को संसद में उठाया जायेगा. उन्होंने चुनाव के दाैरान हुए हमले के मामले पर बताया […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ की तर्ज पर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया जायेगा. उक्त बातें नव निर्वाचित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों से सुभाष चौक, रामगढ़ में कही. उन्होंने कहा कि रामगढ़, हजारीबाग व गिरिडीह की समस्याओं को संसद में उठाया जायेगा. उन्होंने चुनाव के दाैरान हुए हमले के मामले पर बताया कि हार की हताश का परिणाम है. गिरिडीह की जनता ने उनको जबरदस्त जवाब दे दिया है. गिरिडीह की जनता का आशीर्वाद मिला है.
विकास को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा. कोठार चौक पर नव निर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में स्वागत किया गया. सांसद का कैथा चौक पर युवा छात्र नेता राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इसके बाद सांसद आजसू पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे. यहां से वह जुलूस की शक्ल में समर्थकों के साथ सुभाष चौक पहुंचे.
सुभाष जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर 20सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, नप उपाध्यक्ष सह जिला सचिव मनोज कुमार महतो, जिप सदस्य नरेश महतो, अमृतलाल मुंडा, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, नीरज मंडल, संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह, राजेश कुमार महतो, कैलाश मुंडा, अरुण कुमार महतो, हरिरत्नम साहू, अभिमन्यु कुशवाहा, दिनेश स्टील, रमिंदर सिंह गांधी, इंद्रपाल सिंह सैनी, परमिंदर जस्सल, विभन सिंह, सज्जन पारीक, एम रहमान, मुमताज मंसुरी, वीरू सिंह, मनीष गोयल, कुलदीप वर्मा, उत्तम पासवान, आराधना राज, राजेंद्र महतो, दशरथ चौधरी, वोल्टी, रोहित सोनी, राजेश कुमार महतो, धनेश्वर महतो शामिल थे. सांसद के आगमन पर कोठार चौक, कैथा चौक व रामगढ़ जिला कार्यालय में पटाखे फोड़ कर व मिठाई बांट कर स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










