पांच वर्षीय अनम ने पहले दिन रखा रोजा

Updated at : 08 May 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्षीय अनम ने पहले दिन रखा रोजा

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी के भोला खान की पांच वर्षीय भांजी अनम परवीन ने रमजान माह के पहले दिन ही रोजा रखा है. उसका कहना है कि आगे भी रोजा रखेगी. अनम परवीन एलकेजी की छात्रा है. वह पढ़ाई के साथ-साथ रोजा भी रख रही है. रोजा रखने में उसे किसी तरह की कोई परेशानी […]

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी के भोला खान की पांच वर्षीय भांजी अनम परवीन ने रमजान माह के पहले दिन ही रोजा रखा है. उसका कहना है कि आगे भी रोजा रखेगी. अनम परवीन एलकेजी की छात्रा है. वह पढ़ाई के साथ-साथ रोजा भी रख रही है. रोजा रखने में उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है.

अनम परवीन का कहना है कि घर में हमें रोजा रखने के लिए कोई दबाव नहीं डाला है. घर के कई सदस्य रोजा रख रहे हैं. इसलिए हमने भी रोजा रखने का निर्णय लिया है. रोजा रखने में हमें अच्छा लग रहा है. अनम परवीन ने बताया कि इस वर्ष से ही हमने रोजा रखने की शुरुआत की है और सभी दिन रोजा रखेंगे. रोजा रखने के बाद ईद मनाने में हमें ज्यादा खुशी मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola