दामोदर में डूबने से रांची के दो बच्चों की हुई मौत

रामगढ़/रांची : दामोदर नद में डूबने से रांची के दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चे आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे. दोनों छठी समारोह में भाग लेने के लिए अपने रिश्तेदार गोलपार निवासी सुदामा राम के घर आये थे. घरवालों के साथ दोनों बच्चे दामोदर नद में नहाने गये थे. नहाने के क्रम में […]
रामगढ़/रांची : दामोदर नद में डूबने से रांची के दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चे आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे. दोनों छठी समारोह में भाग लेने के लिए अपने रिश्तेदार गोलपार निवासी सुदामा राम के घर आये थे. घरवालों के साथ दोनों बच्चे दामोदर नद में नहाने गये थे. नहाने के क्रम में 12 वर्षीय निशा वर्मा तथा 11 वर्षीय छोटू वर्मा पानी में डूब गये. घटना सोमवार के दिन के 12 बजे की है.
दोनों बच्चों के पिता क्रमश: धरम वर्मा और उपेंद्र वर्मा रांची के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा के रहने वाले हैं. बच्चों के डूबने की खबर से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी. बच्चों के माता-पिता व परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह, एएसआई उमेश शर्मा, वार्ड सदस्य अनमोल सिंह आदि गोलपार पहुंचे.
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया. मृत बच्चों के परिजनों ने पुलिस से अनुरोध किया कि बच्चे उनके सामने नहाने के क्रम में डूबे हैं तथा उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है. अत: बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाये. इस पर पुलिस ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










