रामगढ़ जिला पुलिस बल के जवान अभिषेक भट्ट का अंतिम संस्कार, पुलिस जवानों ने दी सलामी
फोटो फाइल 9 आर-5 गांधी घाट मुक्ति धाम में पुलिस जवानों द्वारा दिवंगत अभिषेक भट्ट को शोक सलामी देते हुए. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ जिला पुलिस बल के जवान अभिषेक भट्ट का निधन, गांधी घाट मुक्ति धाम में पुलिस जवानों ने दी अंतिम विदाई और शोक सलामी।
रामगढ़. रामगढ़ जिला पुलिस बल में कार्यरत अभिषेक भट्ट पिता उमेश राय साहू कॉलोनी, रामगढ़ निवासी (बैराव, औरंगाबाद, बिहार) का आकस्मिक निधन बुधवार रात हो गया. गुरुवार को गांधी घाट स्थित मुक्ति धाम में हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर पुलिस लाइन के सार्जेंट सन्नी कच्छप के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने दिवंगत को शोक सलामी दी. अभिषेक भट्ट पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा में पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण यादव, नीरज कुमार भट्ट, महामंत्री लवकुश मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश सुमन, रविशंकर राय, नीरज कुमार मंडल, राजेश कुमार राय, पवन कुमार, चंदन कुमार, शंभु कुमार, मो शाहिद, मंगू सरदार, ललन कुमार, टोनू, विक्की दांगी, संतोष सिंह, विशाल कुमार, मोंटी सर, शामबिहारी, अनूप कुमार राय, रामजी राय, फुदू राय, गौतम कुमार राय, जेपी राय, राहुल कुमार राय समेत कई पदाधिकारी व लोग उपस्थित थे. अभिषेक कुमार को उनके छोटे भाई बमबम कुमार ने मुखाग्नि दी. साहू कॉलोनी के लोगों ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत होने के बावजूद अभिषेक एक अच्छे इंसान थे व उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए