रजरप्पा में विज्ञान मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, 160 मॉडल ने किया आकर्षित

विज्ञापन

फोटो फाइल : 26 चितरपुर बी - मॉडल का अवलोकन करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

रजरप्पा के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि रांची विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय, विद्यालय उपाध्यक्ष विवेक द्विवेदी, सचिव चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद एवं सह सचिव चंद्रशेखर आजाद ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों में पढ़ने का विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और समस्याओं का समाधान खोजने का माध्यम है. विद्यार्थियों के मन में हमेशा जिज्ञासा और प्रश्न करने की प्रवृत्ति बनी रहनी चाहिए. किसी भी बात को केवल सुन कर या पढ़ कर स्वीकार करने के बदले उसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश करनी चाहिए.

विज्ञान मेले जैसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सचिव श्री चौधरी ने कहा कि विज्ञान मेले का उद्देश्य सिर्फ उत्कृष्ट मॉडल का चयन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशक्ति, कल्पनाशीलता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है.

विज्ञान मेले में विभिन्न विषयों पर 160 मॉडल प्रस्तुत किये गये. अतिथियों ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी ली. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पांच एवं छह सितंबर को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola