जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश
गोला प्रखंड में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया. इस दौरान मुल्क में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं.
मगनपुर. जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गोला प्रखंड के सोसोकलां, मगनपुर, चाड़ी, सुतरी, बंदा, हुप्पू, संग्रामपुर, बेटुलकला समेत विभिन्न गांवों में बुधवार को उत्साह का माहौल रहा. जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचा.
आपके शहर में
इस दौरान नात-ए-पाक पेश करते हुए लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया. लोगों ने उनके बताये रास्ते पर चलने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया.
मौके पर मौलाना महमूद आलम नूरी ने मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की. उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाएं इंसानियत, प्रेम का संदेश देती हैं.
मौके पर अशफाक अहमद, सदर जमाल मुज्तबा, सेक्रेटरी मोबीन अख्तर, खजांची हाजी मजहर इमाम, महफूज आलम, सगीर अहमद, मुनाफ अंसारी, दिलशाद राय, तबारक राय, अफजल हुसैन, कलामुल अंसारी, आरिफ अंसारी, मारूफ अंसारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए