मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में तीन दिवसीय शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम संपन्न

Author Md|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
फोटो     मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में तीन दिवसीय शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम संपन्न

फोटो फाइल 9 आर-7 शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक भ्रमण पर गए छात्र-छात्राएं व शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग बिजुलिया में तीन दिवसीय शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न संस्थानों का भ्रमण किया।

विज्ञापन

बिजुलिया. मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग बिजुलिया द्वारा बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय शिक्षक-छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विभिन्न शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक व शिक्षण व्यवस्था से परिचित कराना व संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग व शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के तहत छह जुलाई को छात्र-छात्राओं ने महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुआ, सात जुलाई को डॉ एस राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुकरीगढ़ा लारी व आठ जुलाई को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग रामगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने संबंधित संस्थानों की शैक्षणिक व आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया. उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय, खेलकूद विभाग, मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, बहुउद्देशीय सभागार, आईसीटी लैब सहित विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण कर संस्थानों की कार्यप्रणाली, शिक्षण व्यवस्था व नवाचारों की जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ अंजनी कुमारी, डॉ बिंदु कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी व कृष्ण कुमार दांगी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई व उनका उत्साहवर्धन किया. संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के विनिमय कार्यक्रम भावी शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, व्यावहारिक अनुभव व गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola