इंजीनियर व ठेकेदार के बीच मारपीट मामले का निबटारा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उरीमारी : सीसीएल के इंजीनियर नाशिर तौहिद व ठेकेदार अंजन प्रसाद के बीच मंगलवार को हुए मारपीट के मामले को बातचीत से निबटा लिया गया है. बरका-सयाल ऑफिसर्स एसोसिएशन ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए लगातार दबाव बनाये हुए था. गुरुवार को सयाल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में ऑफिसर्स एसोसिएशन व स्थानीय सीसीएल अधिकारियों के समक्ष ठेकेदार […]

विज्ञापन

उरीमारी : सीसीएल के इंजीनियर नाशिर तौहिद व ठेकेदार अंजन प्रसाद के बीच मंगलवार को हुए मारपीट के मामले को बातचीत से निबटा लिया गया है. बरका-सयाल ऑफिसर्स एसोसिएशन ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए लगातार दबाव बनाये हुए था. गुरुवार को सयाल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में ऑफिसर्स एसोसिएशन व स्थानीय सीसीएल अधिकारियों के समक्ष ठेकेदार ने घटना पर खेद जताया.

विज्ञापन

भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही. हालांकि, इस बैठक में इंजीनियर नाशिर तौहिद मौजूद नहीं थे. महाप्रबंधक अजय सिंह ने लोगों से कहा कि यदि किसी तरह की समस्या आती है, तो वरीय अधिकारियों से बातचीत करें. एसोसिएशन ने भी किसी तरह की समस्या होने पर एसोसिएशन को सूचित करने की बात कही.

मौके पर उरीमारी पीओ बीबी मिश्रा, डीके रामा, जीसी साहा, पीके नाग, आइडीपी सिंह, संजय कुमार, संजीव झा, पीसी रॉयमौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola