उच्चकों ने डिक्की तोड़ कर लाखों के जेवर उड़ाये

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा मे मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर लगभग एक लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर उड़ा लेने का मामला सामने आया है़. घटना मंगलवार की सुबह की है़ करीब साढ़े आठ बजे कड़बिंधा बाजार स्थित एसपीबी ज्वेलर्स के मालिक मनोज वर्मा ने दुकान के सामने अपनी मोटर […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा मे मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर लगभग एक लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर उड़ा लेने का मामला सामने आया है़. घटना मंगलवार की सुबह की है़ करीब साढ़े आठ बजे कड़बिंधा बाजार स्थित एसपीबी ज्वेलर्स के मालिक मनोज वर्मा ने दुकान के सामने अपनी मोटर साइकिल खड़ी की तथा पानी लाने चापाकल की ओर गये.
इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने चलाकी से जेवर उड़ा लिये. सूचना पर एसआइ संतोष कुमार गुप्ता तथा डीएसपी पीताबंर सिंह खैरवार घटनास्थल पर पहुंचे तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की़ व्यापारी द्वारा लिखित बयान नहीं दिये जाने के कारण समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




